विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

किम जोंग-उन ने बहन को अहम पद दिया, परमाणु हथियार कार्यक्रम की तारीफ की

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जोंग-उन ने अपनी बहन किम यो-जोंग को सत्तारूढ़ पार्टी के शक्तिशाली पोलितब्यूरा का एक वैकल्पिक सदस्य बनाया है.

किम जोंग-उन ने बहन को अहम पद दिया, परमाणु हथियार कार्यक्रम की तारीफ की
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन (फाइल फोटो)
सोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने अपनी बहन को सत्तारूढ़ पार्टी में एक वरिष्ठ पद सौंपा और देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम की तारीफ की जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित हुआ. उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जोंग-उन ने अपनी बहन किम यो-जोंग को सत्तारूढ़ पार्टी के शक्तिशाली पोलितब्यूरा का एक वैकल्पिक सदस्य बनाया है.

पोलित ब्यूरो नीति निर्धारक निकाय है और जोंग-उन उसकी अध्यक्षता करते हैं. शनिवार को पार्टी की बैठक में बीसियों अन्य शीर्ष अधिकारियों की घोषणा हुई. यो-जोंग की पदोन्नति की घोषणा भी इसी में हुई. यो-जोंग की 27-28 साल की हैं. हाल-फिलहाल वह अहम कार्यक्रमों में अक्सर अपने भाई के साथ दिख रही हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
एएफपी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kim Jong-Un
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com