Islamabad:
पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची के एक मदरसे से लगभग 50 ऐसे बच्चों को मुक्त कराया गया है, जिन्हें जंजीरों में बांधकर रखा गया था। आशंका है कि इन लोगों को आतंकवाद का प्रशिक्षण दिया जाना था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि इन बच्चों को कुछ अवैध गतिविधियों और चरमपंथी वारदातों के लिए तैयार किया जाना था। पुलिस ने सोमवार को कराची के सोहराब गोठ इलाके के एक मदरसे में छापेमारी कर बच्चों को मुक्त कराया। इन बच्चों को मदरसे के बेसमेंट में रखा गया था। एक अधिकारी ने बताया, ज्यादातर बच्चों को जंजीरों में बांधकर रखा गया था। वे बेहद दयनीय स्थिति में थे। गृहमंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि पुलिस से इसकी विस्तृत जांच करने के लिए कहा गया था कि कहीं इस मदरसे का ताल्लुक तालिबान से तो नहीं है और इन बच्चों को आतंकवाद के प्रशिक्षण के लिए तो नहीं रखा गया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कराची, 50 बच्चे, मुक्त