- इजरायल ने गाजा पट्टी पर फिर शुरू किया हमला
- हमास के साथ बीते कई दिनों सीजफायर पर था इजरायल
- हमास ने कल ही छोड़े थे बंधक
इजरायल और हमास के बीच बीते कुछ दिनों से जारी युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर एक बार फिर अपना हमला शुरू कर दिया है. हमास के साथ युद्धविराम आगे जारी रखने को लेकर कोई समझौता ना होने के बाद ही इजरायल ने ये हमला शुरू किया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने इसे लेकर बयान भी जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि हमास ने सीजफायर का उल्लंघन किया और इसके अलावा, इजरायली क्षेत्र की ओर गोलीबारी की, इसके बाद ही हमने अपनी कार्रवाई फिर शुरू की है.
Hamas violated the operational pause, and in addition, fired toward Israeli territory.
— Israel Defense Forces (@IDF) December 1, 2023
The IDF has resumed combat against the Hamas terrorist organization in Gaza. pic.twitter.com/gVRpctD79R
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
IDF ने जारी किया है बयान
यह घोषणा सेना द्वारा यह कहे जाने के तुरंत बाद की गई कि उसने गाजा से दागे गए एक रॉकेट को रोका है, जो युद्धविराम के पहले दिन कुछ ही मिनटों में मिसाइल दागे जाने के बाद इस क्षेत्र से किया गया पहला हमला था. गाजा के अंदर, एएफपी के एक पत्रकार ने कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने कई हमले किए, और गाजा शहर में गोले दागने की भी सूचना है.
युद्धविराम के आखिरी चरण में भी छोड़े गए थे बंधक
बता दें कि हमास और इजरायल (Israel Hamas War) के बीच जारी युद्धविराम के दौरान लगातार लोगों की अदला-बदली की गई. युद्धविराम के आखिरी समय में हमास ने छह और इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है. गाजा पट्टी (Gaza Strip) में रिहा किए गए छह इजरायली बंधक गुरुवार देर रात इजरायल लौट आए. इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया कि संघर्ष विराम विस्तार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले छह बंधक लौट आए हैं.
गौरतलब है कि हमास द्वारा रिहा किये गए इन बंधकों में चार वयस्क, एक 17-वर्षीय लड़की और एक 18-वर्षीय पुरुष शामिल है. इनके बारे में मध्यस्थ कतर ने कहा था कि इसमें उरुग्वे, मैक्सिकन और रूसी दोहरे नागरिकता वाले नागरिक शामिल हैं. इन छह लोगों की रिहाई, दो महिलाओं की रिहाई के बाद हुई, जिसमें एक फ्रांसीसी-इजरायली दोहरी नागरिक भी शामिल थी. इर तरह बृहस्पतिवार को रिहा हुए कुल बंधकों की संख्या आठ हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं