इजरायल और गाजा के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुई जंग (Israel Gaza War) अब भी जारी है. हमास ने इजरायल में जितना नुकसान किया था, उससे कई ज्यादा तबाही इजरायल गजा पट्टी में मचा चुका है. इजरायल लगातार गाजा पट्टी में जमीनी हमले और एयर स्ट्राइक कर रहा है. इस बीच इजरायली सेना ने हमास द्वारा संचालित एक सुरंग खोज लेने का दावा किया है.
इजरायली सुरक्षा बलों का कहना है कि यह सुरंग गाजा में एक अस्पताल तक जाती है.इजरायली सेना लगातार इस बात की आलोचना झेल रही है कि उसके हमलों की वजह से गाजा में चिकित्सा सुविधाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं. इन आलोचनाओं के बीच इजरायली सेना ने हमास की सुरंग का पता लगा लेने का दावा किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें-गर्माहट देने के लिए एक साथ सुलाए गए दर्जनों नवजात, "कल 39 थे... आज 36..." : ग़ाज़ा अस्पताल के डॉक्टर का बयान
'हमास आतंकी के घर के बगल में सुरंग'
इजरायल के एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा, सुरंग हमास के एक सदस्य के घर के बगल में है. यह सदस्य हमास के नौसैनिक अभियानों का चीफ है. उसी ने 7 अक्टूबर को इज़रायल में हुए हमलों का नेतृत्व किया था. रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि रान्तिसी अस्पताल इस सुरंग से सिर्फ 200 गज (183 मीटर) दूर है. इजरायल के सैनिक ने उन आरोपों को सही साबित करने की कोशिश की है, जिनमें उन्होंने कहा था कि हमास के आतंकी अपनी गतिविधियों के लिए अस्पतालों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
'इजरायली बंधकों को सुरंग के भीतर रखा'
बता दें कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर इजरायली सुरक्षा बलों ने कहा, "इन सुरंगों के अंदर, हमास के आतंकी इजरायली बंधकों को उनकी इच्छा के खिलाफ छिपाते हैं और उनको बंधक बनाकर रखते हैं." उन्होंने कहा, सुरंग में सौर पैनलों की मदद से बिजली पहुंचाई जाती है. यह जमीन स्तर से करीब 20 मीटर नीचे है. इसके दरवाजे बुलेटप्रूफ और विस्फोटक-प्रूफहैं. इजरायली सेना ने इस बात के पुख्ता सबूत होने का दावा किया है कि यह सुरंग अस्पताल तक जाती है.
तहखाने में मिले हमास के "ऑपरेशनल गियर"
इजरायली सेना का कहना है कि सुरंग को ढक दिया गया है ताकि कोई इसे ढूंढ न सके. उन्होंने कहा कि यह अस्पताल एक स्कूल और संयुक्त राष्ट्र की बिल्डिंग के बगल में है.इसके बाद सैन्य प्रवक्ता ने अस्पताल के तहखाने में प्रवेश किया, जहां उसे एक कमरे में हमास के "ऑपरेशनल गियर" मिले, जिसमें विस्फोटक बॉडी जैकेट, हैंड ग्रेनेड, कलाश्निकोव राइफल और रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) शामिल हैं. उन्होंने कहा, "हमास अस्पतालों का इस्तेमाल कर रहा है... अब दुनिया को समझना होगा कि इजरायल किसके खिलाफ लड़ रहा है."
'सुरंग के तहखाने में रखे गए इजरायली बंधक'
इजरायली सुरक्षा ब ने गोलियों के निशान वाली एक बाइक की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि बंधकों को गाजा सीमा पार से बाइक पर लाया गया था और इस तहखाने में बंधक बनाकर रखा गया था. महिलाओं के कपड़े, कुर्सी से बंधी रस्सियां, डायपर और तहखाने में एक दूध पिलाने की बोतल ने बंधकों को रखे जाने के संदेश को पुख्ता कर दिया है.
ये भी पढ़ें-गाजा अस्पताल के बाहर इजरायली टैंक, डॉक्टर बोले- "मौत के घेरे में फंसे हुए हैं..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं