इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन (Israel Palestine Conflict) हमास (Hamas) के बीच जंग का गुरुवार को 13वां दिन है. जंग का दायरा बढ़ने के खतरे के बीच अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा है. 7 अक्टूबर को इजरायल की जवाबी कार्रवाई के बाद से ही लेबनान ( Lebanon) का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह इजरायल पर हमले कर रहा है. हिजबुल्लाह ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर बमबारी बंद नहीं की, तो वो भी हमास के साथ जंग में कूद जाएंगे.
बेरूत में अमेरिकी और ब्रिटिश दूतावासों ने गुरुवार को नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी. यहां की फ्लाइट चालू हैं, क्योंकि हमास के साथ जंग को लेकर इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है. अमेरिका और ब्रिटेन ने पहले ही अपने नागरिकों को लेबनान की यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी थी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मंगलवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने लेबनान के लिए अपनी ट्रैवेल एडवाइजरी के लेवल को 3 से बढ़ाकर 4 कर दिया, जो उच्चतम स्तर है.
इजरायल ने देर रात लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है. इजरायल की डिफेंस फोर्स का दावा है कि इन हमलों में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी के स्मारक को निशाना बनाया गया. इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया है कि गाजा पर उनके हमले में हमास की इकलौती महिला नेता जमिला अल शांति मारी गई है. वो हमास के को-फाउंडर अब्देल अजीज अल रंतिसी की पत्नी थी. रंतिसी की दूसरे इंतिफादा के दौरान 2004 में इजराइल हमले में मौत गई थी.
दूसरी तरफ, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गुरुवार को तेल अवीव पहुंचे और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की. सुनक ने इजरायल को पूरे समर्थन और मदद का भरोसा दिलाया.
ये भी पढ़ें:-
Explainer: क्या गाजा पर हमले की वजह से इजरायल के खिलाफ लामबंद हो जाएंगे अरब देश?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं