3 years ago
Israel-Hamas War Live Updates: इजरायल-हमास युद्ध का आज 21वां दिन है. हमास के आतंकियों द्वारा इजरायल पर अचानक हमला करने के बाद जारी युद्द में कम से कम 1,400 इजरायलियों की मौत हुई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद सेइजरायल की जवाबी बमबारी में 7,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि गाजा में कहीं भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि इजरायल ने संभावित जमीनी हमले की तैयारी से पहले बमबारी और हमले तेज कर दिए हैं.