तेहरान:
ईरान में अश्लीलता के मामले में दोषी करार दी गई एक महिला को पत्थर मार-मारकर अथवा फांसी देकर सजा दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2006 में सकीना मोहम्मद अस्तियानी को पत्थर मार-मारकर मौत की सजा देने का आदेश दिया गया था। माना जा रहा है कि जुलाई महीने में इस तरह की सजा को निलंबित कर दिया गया था। न्याय विभाग के अधिकारी मलिक अजदर शरीफी ने कहा कि इस बारे में यह विचार चल रहा है कि महिला को पत्थर मार-मारकर मौत की सजा दी जाए अथवा फांसी दी जाए।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ईरान, महिला, पत्थर मारे, फांसी की सजा