ईरान में इस्लामी शासन है और इस्लामी शासन में गाना बजाना पर रोक होती है. ऐसे में एक महिला का बिना हिजाब के गाना तो और बड़ा अपराध हो जाता है. ऐसे में पुलिस की कार्रवाई होना तय होता है. टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय ईरानी गायिका को बिना हिजाब पहने यूट्यूब पर एक वर्चुअल कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके वकील मिलाद पनाहीपुर के अनुसार, परस्तू अहमदी को शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 280 किमी दूर माज़ंदरान प्रांत के सारी शहर में हिरासत में लेकर गिरफ्तार लिया गया था. उनकी गिरफ्तारी गुरुवार को उनके कॉन्सर्ट को ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद दर्ज किए गए एक मामले के बाद हुई, जहां उन्हें चार पुरुष संगीतकारों के साथ बिना आस्तीन की काली पोशाक, खुले बालों में प्रदर्शन करते देखा गया था.
अहमदी ने यूट्यूब पर वीडियो के साथ एक पोस्ट में लिखा, "मैं परस्तू हूं, एक लड़की जो उन लोगों के लिए गाना चाहती है जिनसे मैं प्यार करती हूं. यह एक ऐसा अधिकार है जिसे मैं नजरअंदाज नहीं कर सकती; उस भूमि के लिए गाती हूं जिसे मैं पूरी लगन से प्यार करती हूं. यहां, हमारे प्यारे ईरान के इस हिस्से में, जहां इतिहास और हमारे मिथक आपस में जुड़े हुए हैं , इस वर्चुअल संगीत कार्यक्रम में मेरी आवाज़ सुनें और इस खूबसूरत मातृभूमि की कल्पना करें.''
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कॉन्सर्ट को वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, वकील ने यह भी पुष्टि की कि दो पुरुष संगीतकारों, सोहेल फागीह नासिरी और एहसान बेराघदार को उसी दिन तेहरान में गिरफ्तार किया गया था.
1979 की इस्लामी क्रांति के बाद के वर्षों में ईरानी कानून द्वारा हिजाब को अनिवार्य कर दिया गया था. जहां कई महिलाएं इसे धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति के रूप में पहनती हैं, वहीं अन्य इसे लागू करने को व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर प्रतिबंध के रूप में देखती हैं.
2022 में 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिनकी कथित तौर पर ड्रेस कोड का पालन करने में विफल रहने के कारण हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं