Israel Hamas War: इज़रायल अब हमास आतंकियों के खिलाफ गाज़ा पट्टी पर जमीनी जंग लड़ने की पूरी तैयारी कर चुका है. वहीं, लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने इज़रायल से जंग में हमास का साथ देने का ऐलान कर दिया है. हिजबुल्लाह आंदोलन ने शुक्रवार को कहा कि सही समय आने पर वह इज़रायल के खिलाफ युद्ध में अपने फिलिस्तीनी सहयोगी हमास के साथ शामिल होने के लिए "पूरी तरह से तैयार" होगा.
हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ नईम कासिम ने कहा कि हमास और इजराइल के बीच सातवें दिन भी भारी गोलाबारी जारी है. शनिवार को हमास के सैकड़ों बंदूकधारियों ने गाजा से इजराइल सीमा पार कर हमला किया और 1,300 से अधिक लोगों को मार डाला, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे. फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़रायल ने जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 1,900 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे और 600 से अधिक बच्चे भी शामिल थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कासिम ने बेरूत के दक्षिणी में फिलिस्तीन समर्थक एक रैली में कहा, "हम इज़रायल के खिलाफ युद्ध में पूरा योगदान दे रहे हैं... हम अपनी विचारधारा और योजना के तहत इसमें योगदान देना जारी रखेंगे. हम पूरी तरह से तैयार हैं और जब समय आएगा, तो हम कार्रवाई करेंगे." उन्होंने कहा, "अरब देशों और संयुक्त राष्ट्र के दूतों द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमें लड़ाई में हस्तक्षेप न करने के लिए कहने से, हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. हिजबुल्लाह अपने कर्तव्यों को जानता है."
इज़राइल ने हाल के दिनों में लेबनान में हिजबुल्लाह और सहयोगी फ़िलिस्तीनी गुटों पर गोलीबारी की है. शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में सीमा पार से गोलाबारी में रॉयटर्स के एक पत्रकार की मौत हो गई और एएफपी, रॉयटर्स और अल जजीरा के छह अन्य पत्रकार घायल हो गए. हालांकि इजरायली सेना ने कहा कि एक विस्फोट के बाद सीमा क्षतिग्रस्त होने के बाद उसके सैनिक "लेबनानी क्षेत्र की ओर से गोलाबारी" का जवाब दे रहे थे, तो पत्रकार हताहत हुए". इजरायली वायु सेना ने एक्स, पूर्व में ट्विटर पर शनिवार को कहा था कि उन्होंने इजरायल में अज्ञात हवाई घुसपैठ और एक इजरायली ड्रोन पर गोलीबारी के जवाब में दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकी ठिकाने पर हमला किया था."

बता दें कि शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी शहर में 1,000 से अधिक हिजबुल्लाह समर्थकों ने फिलिस्तीनी झंडे और बैनर लेकर गाजा के लिए रैली की, जिन पर लिखा था: "ईश्वर आपकी रक्षा करें". उन्होंने शिया मुस्लिम समूह के नेता को संबोधित करते हुए नारा लगाया, "(हसन) नसरल्लाह, तेल अवीव पर हमला करो." 57 साल पहले बेरूत में पैदा हुए फ़िलिस्तीनी शरणार्थी नजवा अली एकजुटता रैली में भाग लेने वालों में से थे. उन्होंने एएफपी को बताया, "मैंने कभी फिलिस्तीन नहीं देखा है, लेकिन जब मैं एक दिन वापस जाऊंगी, तो मेरा सिर ऊंचा होगा. तब मुझे किसी इजरायली सैनिक के आदेश नहीं मानने होंगे कि कहां जाना है या क्या करना है."
सोमवार को हिजबुल्लाह ने कहा था कि इजरायली हमलों में उसके तीन सदस्य मारे गए, जबकि फिलिस्तीनी लड़ाकों ने घुसपैठ की कोशिश को विफल करने का दावा किया. इधर, मंगलवार को इज़रायल ने कहा था कि उसने हिजबुल्लाह की निगरानी चौकियों को निशाना बनाया, जबकि हमास की सशस्त्र शाखा ने रॉकेट हमले का दावा किया.
ये भी पढ़ें :-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं