विज्ञापन

इंडोनेशियन इंफ्लुएंसर ने इस्लाम के पवित्र शहर मदीना में लिया लग्जरी विला, बोली- मस्जिद-ए-नबवी सिर्फ 10 मिनट दूर

सेलीन इवेंजेलिस्टा के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और अब उन्होंने मदीना में सेटल होने का मन बना लिया है. सऊदी अरब के मदीना में स्थित अल-मस्जिद अल-नबवी, इस्लाम में दूसरी सबसे पवित्र मस्जिद है और जो विला सेलीन को पसंद आया है वह यहां से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है.

इंडोनेशियन इंफ्लुएंसर ने इस्लाम के पवित्र शहर मदीना में लिया लग्जरी विला, बोली- मस्जिद-ए-नबवी सिर्फ 10 मिनट दूर
Viral Video: इंडोनेशियन इंफ्लुएंसर ने इस्लाम के पवित्र शहर मदीना में लिया लग्जरी विला (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Viral Video: इंडोनेशिया की बड़ी इंफ्लुएंसर सेलीन इवेंजेलिस्टा एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में बसने की तैयारी कर ली है और इसके लिए उन्होंने एक लग्जरी विला भी देखा है. इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलियन फॉलोअर्स वाली इस सेलेब्रिटी इंफ्लुएंसर ने एक वायरल रील में इसकी जानकारी दी है. 7 मिलियंस से ज्यादा बार देखे जा चुके रील में सेलीन इवेंजेलिस्टा ने बताया कि यह विला उनके और उनके बच्चों के लिए है. celine_evangelista यूजर आईडी के अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने एक और रील के जरिए इस विला की कीमत बताई है और यह भी दिखाया है कि यह महलनुमा घर अंदर से कैसा दिखता है. सबसे खास बात यह है कि यह घर मस्जिद-ए-नबवी से लगभग 10 मिनट की दूरी पर स्थित है. 

यहां यह भी ध्यान देने लायक बात है कि सऊदी में अब घर खरीदने के लिए सऊदी अरब का नागरिक होना जरूरी नहीं है, और न ही यह जरूरी है कि आपने किसी सऊदी अरब के नागरिक से शादी की हो. इस साल से यह क्यों संभव हुआ है, हम यह भी आपको बताएंगे.

तीन मंजिलें, छह बेडरूम और कीमत दिल्ली के पॉश इलाकों से भी बहुत कम

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने पहले वीडियो में सेलीन एक विला देख रही हैं जिनपर उनका दिल आ गया है. दूसरे पोस्ट में प्रॉपर्टी कंस्लटेंट मिस्टर उमर ने कथित तौर पर पुष्टि की कि यह विला सेलीन और उनके बच्चों के लिए मंगवाया गया है। घर की कीमत 12.5 लाख सऊदी रियाल बताई गई है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 3.2 करोड़ रुपये के बराबर है.

उन्होंने दिखाया कि विला में छह बेडरूम और एक लिफ्ट है. इसमें तीन मंजिलें और छत पर रूफटॉप भी है. बाहर घर से और अंदर से, पूरी तरह लग्जरी दिखता है. सेलीन इवेंजेलिस्टा ने बताया कि मिस्टर उमर सेलीन को विला से जुड़ी कागजी कार्रवाई में मदद कर रहे हैं. 

सऊदी का नया कानून कर रहा मदद

सऊदी अरब में अब विदेशी नागरिक भी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. देश की जनरल रियल एस्टेट अथॉरिटी (REGA) के मुताबिक, गैर-सऊदी नागरिकों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़ा नया कानून 22 जनवरी 2026 से लागू हो गया है. इसके तहत सऊदी अरब में रहने वाले विदेशी और विदेश में रहने वाले लोग भी तय नियमों और शर्तों के अनुसार प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एप्लीकेशन दे सकते हैं. इसके लिए सऊदी नागरिक होना या किसी सऊदी नागरिक से शादी करना जरूरी नहीं है. वैसे, मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहरों में प्रॉपर्टी खरीदने के नियम अलग हैं. जो लोग खरीदना चाहते हैं, वे सऊदी सरकार के आधिकारिक डिजिटल पोर्टल ‘Saudi Properties' के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: थाईलैंड की महारानी ने अकेले उड़ाया फाइटर जेट, जिस राजा की बॉडीगार्ड रहीं, उसी से की शादी- एकदम फिल्मी है कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Saudi Arabia, Medina Mosque
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com