भारत को "निकटतम सहयोगियों" और "अमूल्य साझेदारों" में से एक बताते हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार को दोनों पड़ोसी देशों के बीच "ऐतिहासिक और करीबी संबंधों" को मजबूत करने के लिए अपने प्रशासन की "पूर्ण प्रतिबद्धता" की पुष्टि की है.
भारत प्रमुख सहयोगी
मुइज्जू ने राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर की उपस्थिति में कहा, "भारत हमेशा से सबसे करीबी सहयोगियों और अमूल्य साझेदारों में से एक रहा है, जब भी मालदीव को जरूरत पड़ी है, उसने सुविधा और सहायता प्रदान की है. मालदीव में 28 द्वीपों पर जल आपूर्ति और सीवरेज सुविधाएं, भारत सरकार की एक्ज़िम बैंक के माध्यम से लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) सुविधा द्वारा वित्त पोषित है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत का धन्यवाद
अपनी टिप्पणी में, मुइज़ू ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये परियोजनाएं भारत के साथ मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं और महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ प्रदान करेंगी, स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देंगी और साथ में देश की समृद्धि में योगदान देंगी. उन्होंने मालदीव को "उदार और निरंतर सहायता" के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों के प्रति "गहरा आभार" भी जताया.
राष्ट्रपति मुइज़ू ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय अनुदान सहायता के तहत सामुदायिक विकास परियोजनाएं सामाजिक-आर्थिक विकास में दोनों देशों की घनिष्ठ भागीदारी को प्रदर्शित करती हैं. समारोह के बाद राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, "भारतीय अनुदान सहायता के तहत सामुदायिक विकास परियोजनाएं सामाजिक-आर्थिक विकास में दोनों देशों की घनिष्ठ भागीदारी को प्रदर्शित करती हैं." उन्होंने ऋण व्यवस्था के पुनर्गठन में दिए गए लचीलेपन की भी सराहना की.
विदेश मंत्री जयशंकर के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, मालदीव के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपनी हालिया भारत यात्रा को भी याद किया और प्रधानमंत्री के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के निमंत्रण और अवसर की सराहना की.
विदेश मंत्री ने मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर और देश के जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और ऊर्जा मंत्री थोरिक इब्राहिम के साथ माले के लोनुज़ियाराय पार्क में एक प्रतीकात्मक वृक्षारोपण समारोह में भी भाग लिया.
मालदीव के विदेश मामलों के मंत्री मूसा जमीर ने कहा, "मैंने मालदीव के समुदायों के जीवन को आगे बढ़ाने में सहायता के लिए भारत के लोगों और सरकार की हार्दिक सराहना की. मैंने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के साथ क्षेत्रीय और बहुपक्षीय रूप से भारत सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई.
उन्होंने कहा, "मालदीव हमारी 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति की आधारशिलाओं में से एक है. साथ ही ग्लोबल साउथ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता भी है. इसे मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों में संक्षेप में कहें तो भारत के लिए पड़ोस एक प्राथमिकता है और पड़ोस में मालदीव एक प्राथमिकता है." उन्होंने दोनों देशों के सामने आने वाली आम चुनौतियों और उनके रक्षा और सुरक्षा सहयोग के महत्व को भी रेखांकित किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं