विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2011

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने द. चीन समुद्र मुद्दे पर की चर्चा

चीन की ओर से भारत की ओर तेल खनन गतिविधियों सहित किसी भी गतिविधि पर आपत्ति जताने के बाद दक्षिण चीन सागर केंद्र में रहा है।
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री एके एंटनी और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री स्टीफन स्मिथ ने दक्षिण चीन समुद्र मुद्दे पर चर्चा की और दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि समुद्री विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाना चाहिए क्योंकि ये गलतफहमी का कारण बन सकते हैं। चीन की ओर से भारत की ओर तेल खनन गतिविधियों सहित किसी भी गतिविधि पर आपत्ति जताने के बाद दक्षिण चीन सागर केंद्र में रहा है। चीन का वियतनाम और फिलीपीन सहित कुछ आसियान देशों के साथ क्षेत्रीय विवाद हैं। स्मिथ ने कहा, समुद्री सुरक्षा और सहयोग, दक्षिण एवं पूर्वी चीन समुद्र मुद्दे पर मेरे और एके एंटनी तथा एडमिरल निर्मल वर्मा और सेना प्रमुखों के बीच चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दो या अधिक देशों के साथ समुद्री विवादों को संबंधित पक्षों के बीच अंततरराष्ट्रीय कानूना और नियमों के हिसाब से सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की आवश्यकता है और यदि उन्हें नहीं सुलझाया गया तो वे गलतफहमी या गलत अनुमान का कारण हो सकते हैं। उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच जिन विचारों पर चर्चा हुई वे चीन आधारित नहीं थे क्योंकि ऐसे कई देश या समूह हैं जो ऐसे मुद्दों का सामना कर रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, ऑस्ट्रेलिया, द. चीन, समुद्र, चर्चा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com