क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने परेशानियों से घिरे प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है, ताकि संसद में प्रदर्शनकारियों और सेना के बारे में कथित तौर पर झूठ बोलने के लिए उनको अयोग्य करार दिया जा सके। बहरहाल, राजनीतिक गतिरोध हल होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरा खान ने शनिवार रात को संसद के सामने से प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह तब तक धरने पर रहेंगे, जब तब सरकार शरीफ के इस्तीफे सहित उनकी मांगों को नहीं मान लेती।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इमरान खान ने कहा, पीटीआई नेतृत्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगा, क्योंकि वह नेशनल असेंबली के पटल पर पीटीआई, पीएटी और सेना के नेतृत्व के संबंध में झूठ बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शरीफ उनकी पार्टी और मौलाना ताहिर-उल-कादरी को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठ बोल रहे थे।
पीएमएल-एन पार्टी द्वारा जीते गए 2013 के आम चुनाव में कथित तौर पर हेराफेरी के आरोपों पर शरीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर खान और कादरी संसद के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन हफ्ते लंबे इस संकट को हल करने के लिए कई चरणों की बातचीत विफल हो चुकी है, क्योंकि प्रदर्शनकारी शरीफ को हटाने और नए चुनाव से कम पर मानने का तैयार नहीं हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं