- जस्टिन ट्रूडो का डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा बयान
- "ट्रंप का राष्ट्रपति चुनाव जीतना जलवायु परिवर्तन की लड़ाई के लिए खतरा"
- ट्रूडो और ट्रंप के बीच रिश्तों में तल्खी एक बार फिर उजागर
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Canada PM On Donald Trump) को लेकर बड़ा बयान दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक ट्रूडो ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अगर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं, तो यह जलवायु परिवर्तन से लड़ने के वैश्विक प्रयास को नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल जलवायु परिवर्तन के विज्ञान से इनकार करने वाले ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर वह निर्वाचित होते हैं तो वह विकासशील देशों को उत्सर्जन में कटौती में मदद करने के लिए वैश्विक कोष में दिए गए 3 अरब अमेरिकी डॉलर के वादे को पूरा नहीं करेंगे. ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा में बाइडेन प्रशासन के निवेश को लेकर करारा हमला बोला.
ये भी पढ़ें-फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि: विदेश मंत्रालय
ट्रंप का राष्ट्रपति बनना चिंता का विषय-ट्रूडो
अब जस्टिन ट्रूडो ने कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प से कहा, "हां, ऐसे समय में विशेष रूप से पर्यावरण को लेकर चिंता है, जहां भविष्य की अर्थव्यवस्था की रक्षा और निर्माण पर आगे बढ़ना बहुत जरूरी है. "उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई से पीछे हटने वाले ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से दुनिया की तरक्की उन तरीकों से धीमी हो जाएगी, जो मेरे लिए चिंता का विषय हैं."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ट्रूडो और ट्रंप के बीच रिश्ते तल्खी भरे
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मुद्रास्फीति न्यूनीकरण अधिनियम के तहत हरित परिवर्तन में तेजी लाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की रूपरेखा तैयार की है. उन्होंने कनाडा को इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी घटकों के निर्माण के लिए साइटों की तलाश करने वाले प्रमुख वाहन निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए अरबों खर्च करने के लिए प्रेरित किया. वहीं ट्रूडो का ट्रंप के साथ रिश्ता थोड़ा जटिल रहा है. ट्रंप को एक बार उन्होंने "बेईमान और कमजोर" कहा था. जस्टिन ट्रूडो वह पहले वैश्विक नेता थे, जिन्होंने साल 2020 की चुनावी जीत पर बाइडेन को सबसे पहले बधाई दी थी.
ये भी पढ़ें-क्या है PAFF? जिसने जम्मू-कश्मीर में सेना पर आतंकी हमले की ली जिम्मेदारी, मसूद अजहर से है कनेक्शन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं