विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2017

दुनिया के कुछ तानाशाह नेताओं से कैसे निपटेंगे? जानिए इस पर अमेरिकी राजदूत ने क्‍या कहा

दुनिया के कुछ तानाशाह नेताओं से कैसे निपटेंगे? जानिए इस पर अमेरिकी राजदूत ने क्‍या कहा
निक्‍की हेली 'वुमन इन द वर्ल्ड' शिखर सम्मेलन के दौरान बोल रही थीं...
  • सत्र की मध्यस्थता एमएसएनबीसी की एंकर ग्रेटा वान सस्टेरेन कर रही थीं.
  • हेली कई मौकों पर सवालों से परेशान और घिरती नजर आईं.
  • एक व्यक्ति ने चीखकर पूछा, 'शरणार्थियों के बारे में क्या कहना है'.
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में बेहद मुखर और प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने वाली अमेरिकी राजदूत निक्की हेली यहां आयोजित महिलाओं पर वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के बारे में बात करने के कारण सवालों के घेरे में आ गईं.

हेली बुधवार को आयोजित 'वुमन इन द वर्ल्ड' शिखर सम्मेलन के दौरान बोल रही थीं. 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के सहयोग से मीडिया शख्सियत टीना ब्राउन द्वारा आयोजित यह शिखर सम्मेलन प्रभावी महिला नेताओं, राजनेताओं और कार्यकर्ताओं का एक प्रमुख वाषिर्क जमावड़ा है. 'ट्रंप्‍स डिप्लोमैट : निकी हेली' शीर्षक से आयोजित सत्र के दौरान वह प्रश्नों का जवाब दे रही थीं.

सत्र की मध्यस्थता एमएसएनबीसी की एंकर ग्रेटा वान सस्टेरेन कर रही थीं. इस दौरान हेली कई मौकों पर सवालों से परेशान और घिरती नजर आईं. एक बार दर्शकों में बैठे किसी व्यक्ति ने चीखकर पूछा, 'शरणार्थियों के बारे में क्या कहना है'. जबकि अन्य ने पूछा, 'अगला पैनल कब है.' 22 मिनट के इस सत्र के दौरान दर्शकों में बैठी एक महिला ने जोर से चीखकर पूछा, 'अगला पैनल कब है', इसके जवाब में 45 वर्षीय राजदूत ने मुस्कुराकर कहा, 'बहुत खूब'.

उन्हें एक बार फिर सवालों से घेरने की कोशिश की गई, जब उनसे यह पूछा गया कि अमेरिका दुनिया के कुछ तानाशाह नेताओं से कैसे निपटेगा. उन्होंने कहा, 'अगर वे कुछ गलत करेंगे तो आप उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे और अगर आपको उनके साथ काम करने का रास्ता दिखता है तो आप उनके साथ काम करेंगे.'

निक्की की टिप्पणी पर जब कुछ दर्शक शोर मचाने लगे तब उन्होंने कहा, 'हमें अमेरिका के मूल्यों को जाहिर करना होगा. हम हमेशा से दुनिया के नैतिक वैचारिक आधार रहे हैं.' निक्की को काटते हुए दर्शकों में से एक ने पूछा, 'फिर शरणार्थियों का क्या'. इस पर निक्की खामोश रहीं. ग्रेटा ने भी कुछ देर मौन रहने के बाद कहा, 'अब आगे बढ़ते हैं.' बहरहाल, अंत में टीना ने कार्यक्रम में शामिल होने और 'बेहद कठिन सवालों से घिरने के बावजूद शांत बने रहने' के लिए निक्की की तारीफ की. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nikki Haley, USA, Donald Trump, Russia, Migrants And Refugees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com