विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2011

सीरिया में आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत

दमिश्क में सुरक्षा और खुफिया विभागों के भवनों को निशाना बनाकर किए गए दोहरे आत्मघाती कार हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई।
दमिश्क: दमिश्क में सुरक्षा और खुफिया विभागों के भवनों को निशाना बनाकर किए गए दोहरे आत्मघाती कार हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसके पहले, सरकारी टीवी ने कहा था कि मृतकों में सैनिक और नागरिक दोनों शामिल हैं। सरकारी टीवी के अनुसार शुरूआती जांच में अल कायदा आतंकी नेटवर्क का हाथ होने की आशंका है। उप विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने कहा, हमने शुरू से कहा है कि यह आतंकवाद है। वे सैनिकों और नागरिकों को मार रहे हैं। इन हमलों के एक दिन पहले ही अरब लीग की एक टीम यहां पहुंची है। अरब लीग की टीम सीरिया के उन दावों की जांच करने आई है जिसमें राष्ट्रपति बशर असद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के दमन को रोकने का वादा किया गया था। राष्ट्रपति बशर असद के खिलाफ मार्च में प्रदर्शन शुरू होने के बाद यह पहला मौका है कि सीरियाई राजधानी में ऐसा हमला हुआ है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीरिया, आत्मघाती, हमले, मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com