विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

Google ने प्रसिद्ध खोजकर्ता और नोबेल विजेता फ्रिटजॉफ को दी श्रद्धांजलि, बनाया शानदार डूडल

आज 10 अक्टूबर को प्रसिद्ध खोज वैज्ञानिक फ्रिटजॉफ नानसेन का जन्मदिन है. गूगल ने नानसेन की जयंती पर उन्हें डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी.

Google ने प्रसिद्ध खोजकर्ता और नोबेल विजेता फ्रिटजॉफ को दी श्रद्धांजलि, बनाया शानदार डूडल
फ्रिटजॉफ नानसेन को 1922 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली: आज 10 अक्टूबर को प्रसिद्ध खोज वैज्ञानिक फ्रिटजॉफ नानसेन का जन्मदिन है. गूगल ने इस दिन नार्वे के दिग्गज खोजकर्ता फ्रिटजॉफ नानसेन की जयंती पर उन्हें डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी. नार्वे के ओस्लो में 10 अक्टूबर, 1861 में जन्मे नानसेन 1888 में बर्फ से ढके ग्रीनलैंड पहुंचने वाले अभियान का नेतृत्व करने वाले पहले व्यक्ति बने. इसके कुछ साल बाद ही नानसेन ने उत्तरी ध्रुव तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बनने का प्रयास भी किया.

गूगल ने कहा कि हालांकि, वह अभियान असफल रहा था, लेकिन वह उस समय के किसी अन्य खोजकर्ता के मुकाबले उत्तर के अक्षांश में कहीं ज्यादा आगे तक गए थे.

यह भी पढ़ें: सुरों की मलिका बेगम अख्तर के 103वें जन्मदिन पर Google ने डूडल बना कर दी श्रद्धांजलि

वर्ष 1914 में प्रथम विश्व युद्ध छिड़ने पर नानसेन ने घर पर शोध कार्य करने पर ध्यान केंद्रित किया. साल 1920 तक उनका ध्यान अंतर्राष्ट्रीय भूभागों को समझने से हटकर अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक माहौल को प्रभावति करने की ओर आकर्षित हो गया. उन्होंने 'नानसेन' पासपोर्ट बनाया, जो एक ऐसा यात्रा दस्तावेज था जो शरणार्थियों को दूसरे देशों में आश्रय लेने और बसने की अनुमति देता था. नानसेन को 1922 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नानसेन का 13 मई 1930 को निधन हो गया.

VIDEO: गूगल पर चमका भारतीय छात्र का डूडल
अपने डूडल में गूगल ने रेखाओं के माध्यम से नानसेन की यात्रा को दर्शाया है. इसमें समुद्र, वर्फीले पहाड़, सूरज की चमक और चांदनी से नहाई शांत रात का वर्णन किया है. बीच में नानसेन को वर्फ पर चलते हुए दिखाया गया है तथा एक कोने पर 'नानसेन' पासपोर्ट दर्शाया है. जब आप इस डूडल पर क्लिक करेंगे तो नानसेन से जुड़ी तमाम जानकारियों को अथाह सागर आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर उभर आएगा.

(इनपुट आईएएनएस से)

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com