दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप निर्माता कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में लगातार गिरावट के बाद अब कुछ राहत के संकेत मिल रहे हैं. कंपनी में जेनसन हुआंग (Jensen Huang) की संभावित वापसी की चर्चा से एनवीडिया से जुड़े फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुआंग कंपनी में वापसी को लेकर बातचीत कर रहे हैं.
इस खबर के बाद रविवार शाम हाइपरलिक्विड ब्लॉकचेन पर एनवीडिया के शेयर की कीमत से जुड़े परपेचुअल फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. वहीं, नैसडेक 100 फ्यूचर में भी करीब 0.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. हालांकि, बाद में नैसडेक फ्यूचर की तेजी कुछ कम हो गई.
क्यों चर्चा में है जेनसन हुआंग की वापसी?
रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग कंपनी में दोबारा वापसी के ऑप्शन पर चर्चा कर रहे हैं. सिलिकॉन वैली के कुछ बड़े निवेशक और कारोबारी भी उनकी वापसी के पक्ष में बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ निवेश कंपनियों ने एनवीडिया के बोर्ड से हुआंग की वापसी पर दोबारा विचार करने की अपील की है. मार्केट के जानकारों का मानना है कि हुआंग का नाम एनवीडिया की पहचान से जुड़ा हुआ है. ऐसे में उनकी वापसी की खबर से निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक लौट सकता है.
विवाद के बाद एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट
एनवीडिया के शेयरों में हाल के दिनों में भारी दबाव देखने को मिला है. कंपनी के शेयर अक्टूबर में अपने रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद करीब 32 फीसदी तक गिर चुके हैं. कंपनी के प्रमुख से जुड़े विवाद और एआई कारोबार की भविष्य की संभावनाओं को लेकर चिंताओं ने भी निवेशकों के भरोसे पर असर डाला है. इस विवाद के बीच कंपनी के नेतृत्व में बदलाव की चर्चा भी तेज हुई है. हालांकि, हुआंग की वास्तविक वापसी होगी या नहीं, इसे लेकर अभी कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है.
मंगलवार को आएंगे कंपनी के नतीजे
एनवीडिया के निवेशकों की नजर अब कंपनी के तिमाही नतीजों पर है. कंपनी मंगलवार को अपने फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने वाली है. इससे निवेशकों को पता चलेगा कि आने वाले समय में कंपनी के कारोबार की क्या संभावनाएं हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं