विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उत्तर कोरिया के बारे में अब सिर्फ 'एक चीज' काम करेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के साथ किए गए कूटनीतिक प्रयास लगातार विफल हुए हैं और अब 'सिर्फ एक चीज काम करेगी'.

Also Read in
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उत्तर कोरिया के बारे में अब सिर्फ 'एक चीज' काम करेगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के साथ किए गए कूटनीतिक प्रयास लगातार विफल हुए हैं और अब 'सिर्फ एक चीज काम करेगी.' परमाणु हथियारों से लैस दोनों देशों के प्रमुखों के बीच वाकयुद्ध होता रहा है. ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, 'अमेरिका के राष्ट्रपतियों और प्रशासन द्वारा पिछले 25 वर्षों से उत्तर कोरिया से बात की जा रही है. कई समझौते किए गए और इस मामले में काफी धन भी खर्च किया गया.' ट्वीट में कहा गया है, 'इस तरह की चीजें काम नहीं कर पाईं, समझौतों का उल्लंघन तत्काल किया गया और अमेरिकी वार्ताकारों को बेवकूफ बनाया गया. माफ कीजिए, लेकिन सिर्फ एक चीज काम करेगी.'

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने कहा - राजनयिक उत्तर कोरिया से बात करने की कोशिश कर समय बर्बाद कर रहे

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम और परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने के लिए बल प्रयोग से इनकार नहीं किया है. ट्रंप उत्तर कोरिया को 'पूरी तरह से' बर्बाद करने की चेतावनी भी दे चुके हैं. ट्रंप ने हाल ही में ईरान, उत्तर कोरिया और इस्लामिक स्टेट को लेकर सैन्य नेतृत्व के साथ हुई हालिया बैठक में पत्रकारों से कहा था कि यह तूफान के आने से पहली की शांति है. हालांकि ट्रंप ने इस टिप्पणी को स्पष्ट नहीं किया.

यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने जापान पर परमाणु बम से हमला कर नष्ट करने की दी धमकी

पिछले सप्ताह विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के चीन के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर अमेरिका लौटने पर ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि उनके दूत उत्तर कोरिया से बातचीत को लेकर सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com