डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिकी NSA रॉबर्ट ओ ब्रायन. (फाइल फोटो)
वाशिंगटन :
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन (Robert O'Brien) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. व्हाइट हाउस (White House) ने सोमवार को यह जानकारी दी है.
व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ओ ब्रायन आइसोलेशन में हैं और वहीं से काम कर रहे हैं.
बयान में कहा गया कि 'राष्ट्रपति या उपराष्ट्रति में संक्रमण का कोई खतरा नहीं है.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Donald Trump, Robert O Brien, COVID-19, White House, NSA Robert O Brien