विज्ञापन

ट्रंप बुलेटप्रूफ जैकेट क्यों नहीं पहनते? 2 साल में 3 जानलेवा हमलों के बाद खुद दिया Funny जवाब

Donald Trump Assassination Attempt: वॉशिंगटन के एक होटल में हुए व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई थी. इसके बाद से उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर रखे जाने पर विचार किया जा रहा है.

ट्रंप बुलेटप्रूफ जैकेट क्यों नहीं पहनते? 2 साल में 3 जानलेवा हमलों के बाद खुद दिया Funny जवाब
Donald Trump Assassination Attempt: डोनाल्ड ट्रंप का बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने से इनकार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 2 साल के अंदर 3 बार जानलेवा हमला हो चुका है. सवाल है कि इसके बावजूद वे बुलेटप्रूफ जैकेट क्यों नहीं पहनते. अब खुद उन्होंने इसका जवाब दे दिया है. ट्रंप ने गुरुवार, 30 अप्रैल को कहा कि वे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि उन्हें चिंता है कि इससे वे मोटे दिख सकते हैं. 

ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने पर विचार कर रहे हैं. इसपर ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं अगर 20 पाउंड और अधिक भारी दिखूं तो उसको हैंडल कर पाऊंगा या नहीं.”  अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते शनिवार को वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर कथित हमले की ताजा कोशिश के बाद इस पर विचार किया जा रहा था.

ट्रंप ने कहा, “मुझसे इसके बारे में पूछा गया है. शायद यह ऐसी चीज है जिस पर आप सोचते हैं. एक तरह से आप ऐसा करना पसंद नहीं करते, क्योंकि इससे गलत लोगों के सामने झुकने जैसा लगता है. इसलिए, मुझे नहीं पता. लेकिन मुझसे इसके बारे में पूछा गया है.”

शनिवार रात वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुए व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हमले की कोशिश हुई थी. सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने हमलावर को उस बॉलरूम तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया, जहां कार्यक्रम चल रहा था और ट्रंप मौजूद थे. यह पिछले दो सालों में ट्रंप की जान लेने की तीसरी कथित कोशिश थी.

सबसे गंभीर घटना 2024 में हुई थी, जब पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनाव रैली के दौरान एक हमलावर की गोली ट्रंप के कान को छूते हुई गुजर गई थी. उस हमले में रैली में मौजूद एक दर्शन की मौत हो गई थी.

बता दें कि फास्ट फूड पसंद करने वाले ट्रंप का वजन अप्रैल 2025 में हुई आखिरी मेडिकल जांच के अनुसार 101.6 किलोग्राम था.

यह भी पढ़ें: क्या ट्रंप की दिमागी हालत ठीक है? इस सवाल पर अमेरिकी रक्षा मंत्री का जवाब हो रहा VIRAL

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Donald Trump Assassination Attempt, Donald Trump Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com