विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी रिपोर्टर का उड़ाया मज़ाक, पीएम इमरान खान से पूछा- कहां से लाते हैं आप?

पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने और जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद से लगे प्रतिबंधों पर वह क्या कहना चाहेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी रिपोर्टर का उड़ाया मज़ाक, पीएम इमरान खान से पूछा- कहां से लाते हैं आप?
ट्रंप ने इमरान से पूछा- ऐसे रिपोर्टर कहां से लाते हैं आप?
न्यूयॉर्क:

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan) के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मजाकिया अंदाज में उनसे चुटकी लेते हुए पूछा कि ऐसे रिपोर्टर वे कहां से लेकर आते हैं. 74वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर ट्रंप और खान ने मुलाकात की. वहां ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर मामले की मध्यस्थता की बात को दोहराया लेकिन इसके लिए दोनों पक्षों (भारत-पाकिस्तान) की सहमति को अहम बताया.

दबाव डालते हुए एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने और जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद से लगे प्रतिबंधों पर वह क्या कहना चाहेंगे.

इसके जवाब में ट्रंप ने इमरान खान की ओर देखते हुए कहा :- "आप ऐसे रिपोर्टर कहां से लाते हैं? यह लोग कमाल के हैं."

जब रिपोर्टर ने भारत को 'आक्रामक' बताया, तो ट्रंप ने कहा, "क्या आप इनकी (इमरान) की टीम में हैं? आप वह कह रहे हैं, जो आप सोचते हैं... बहुत अच्छा सवाल है लेकिन मुझे इसे एक बयान के रूप में देना चाहिए."

इससे पहले ह्यूस्टन में रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने 'हाऊडी मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था.

राष्ट्रपति द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने वाले हैं.

पाकिस्तान से खबरें और भी हैं...

गर्दन तक पानी में डूबकर पाकिस्तानी रिपोर्टर ने ऐसे बताया बाढ़ का हाल, Video हो गया वायरल

पाकिस्तानी पत्रकार बोला, तौबा-तौबा... टमाटर का जवाब एटम बम से देंगे, वायरल Video का यूं उड़ा मजाक

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी सड़कों पर कूड़ा उठाते आए नज़र, ट्वीट कर लोग बोले - ड्रामा

पाकिस्तान का ये शहर है दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, जानिए किस नंबर पर है दिल्ली

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Imran Khan, Pakistani Reporter, Donald Trump Imran Khan Meeting, Kashmir, 370
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com