विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2021

हैती में तेल टैंकर में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हुई

केप-हैतियन में आधी रात के बाद विस्फोट हुआ था, जिसके कई घंटे बाद भी उसकी चपेट में आईं इमारतें और वाहन अब भी जल रहे हैं. हैती के इस दूसरे सबसे बड़े शहर में अस्पताल पूरी तरह भरे हैं

हैती में तेल टैंकर में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हुई
तेल टैंकर में विस्फोट से मरने वालों की संख्या 75 पहुंच गई है.
केप-हैतियन (हैती):

हैती में मंगलवार को एक तेल टैंकर के पलटने के बाद उसमें विस्फोट होने से कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. केप-हैतियन में आधी रात के बाद विस्फोट हुआ था, जिसके कई घंटे बाद भी उसकी चपेट में आईं इमारतें और वाहन अब भी जल रहे हैं. अग्निशामकों ने आग में जले हुए शवों को सफेद चादर से ढक दिया और उन्हें एक ट्रक में लाद दिया.  केप-हैतियन के डिप्टी मेयर पैट्रिक अल्मोनर ने कहा, ‘‘ जो हुआ वह भयावह है.''  उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुए हादसे में 75 लोग मारे गए हैं.

हैती के इस दूसरे सबसे बड़े शहर में अस्पताल पूरी तरह भरे हैं, जबकि झुलसे 15 लोगों को हवाई मार्ग से राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस ले जाया गया है. प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ‘‘इस हादसे में मारे गए लोगों की याद में पूरे क्षेत्र में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा। हादसे से पूरा राष्ट्र दुखी है.''

हैती में भूकंप से कम से कम 11 लोगों की मौत

तेल टैंकर में विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब हैती ईंधन की भारी कमी और इसके दामों में लगातार जारी वृद्धि जैसी समस्या से जूझ रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oil Tanker, Haiti, World News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com