विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2011

फिलीपीन : तूफान से मरने वालों की संख्या 436 हुई

फिलीपीन के दक्षिण हिस्से में भयंकर तूफान और बाढ़ की वजह से कम से कम 436 लोग मारे गए हैं।
मनीला: फिलीपीन के दक्षिण हिस्से में भयंकर तूफान और बाढ़ की वजह से कम से कम 436 लोग मारे गए हैं। दक्षिण हिस्से में नदियां उफान पर हैं तथा शहर जलमग्न हो गए हैं। बिजली गुल होने के कारण शहर अंधेरे में डूब गए हैं। फिलीपीन रेडक्रॉस की महासचिव ग्वेन पांग ने बताया कि नवीनतम आंकड़ा अंतिम संस्कार के लिए लाए गए शवों की संख्या के आधार पर है। उन्होंने बताया कि कैगयान डि ओरो में 215 और समीप के इलिगान शहरों में 144 लोग मारे गए। अन्य दूसरे दक्षिणी और मध्य प्रांतों में मारे गए। मिनडानव क्षेत्र में शुक्रवार को जब रात में लोग सो रहे थे तब उफनती नदियों से पानी लोगों के घरों में घुस गया। पिछले 12 घंटे के बारिश से पर्वतीय ढलानों से पानी का ज्वार आ गया है। पांग ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए लाए गए शव पर किसी ने दावा नहीं किया जो इस बात का संकेत है कि कई परिवार पूरी तरह मिट गए। बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की भी खबर है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फिलीपीन, तूफान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com