विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2018

चीन के नागरिक को बीज चुराने के जुर्म में 10 साल की सजा

संघीय अभियोजकों ने चीनी नागरिक वेकियांग झांग(51) पर षडयंत्र के दो आरोप तथा चोरी की वस्तुओं को दूसरे देश में भेजने के एक आरोप में10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई.

चीन के नागरिक को बीज चुराने के जुर्म में 10 साल की सजा
चीन की पुलिस. (प्रतीकात्मक फोटो)
कंसास सिटी: कंसास के मैनहट्टन में रहने वाले एक चीनी नागरिक को अमेरिका में बनाए गए औषधीय धान के बीजों को चुराने और उन्हें चीन से आए नागरिकों को सौंपने के जुर्म में10 वर्ष की सजा सुनाई गई है. संघीय अभियोजकों ने चीनी नागरिक वेकियांग झांग(51) पर षडयंत्र के दो आरोप तथा चोरी की वस्तुओं को दूसरे देश में भेजने के एक आरोप में10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई.

झांग कंसास के जंक्शन शहर में वेन्ट्रिआ बायोसाइंस के लिए धान संवर्धन का काम करता था .

अभियोजन ने कहा कि झांग ने अपने घर में वेंट्रिया के सैकडों बीज इकट्ठा कर रखे थे. अधिकारियों को वेंट्रिया के बीज एक यात्री के सामान में मिले जो चीन वापस जा रहा था.
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Seed Stealing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com