विज्ञापन

तुर्किए के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 9 की मौत और 13 घायल, 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात

कहमनमाराश के मिडिल स्कूल में गोलीबारी की घटना को लेकर गवर्नर ने बताया कि हमलावर स्कूल का ही छात्र था. वह अपने बैग में बंदूक छिपाकर लाया था. उसने दो अलग-अलग क्लास में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

तुर्किए के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 9 की मौत और 13 घायल, 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात
तुर्किए के स्कूल में फायरिंग में कई लोग घायल
NDTV
  • घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने गहन जांच शुरू कर दी है और घायल व्यक्तियों के इलाज का प्रबंध किया जा रहा है
  • 14 अप्रैल को भी तुर्किए के सिवेरेक जिले के एक स्कूल में पूर्व छात्र द्वारा गोलीबारी कर कई लोग घायल हुए थे
  • इस्तांबुल हमले में एक हमलावर मारा गया जबकि दो घायल होकर गिरफ्तार किए गए, और आतंकियों की पहचान कर ली गई है

तुर्किए के एक स्कूल में गोलीबारी की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और करीब 13 घायल हैं. गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि मरने वालों में एक टीचर और तीन छात्र शामिल हैं. बता दें कि बीते 24 घंटे में इस तरह की यह दूसरी घटना है. 

बुधवार को कहमनमाराश के ओनिकिशुबात ज़िले में स्थित आयशे चालिक मिडिल स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई. गवर्नर ने बताया कि हमला करने वाला स्कूल का ही छात्र था. वह अपने बैग में बंदूक छिपाकर लाया था. उसने दो अलग-अलग क्लासरूम में घुसकर बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. पुलिस का अनुमान है कि ये बंदूक उसके पिता की थी.

इस घटना से एक दिन पहले 14 अप्रैल को भी तुर्किए के एक स्कूल में गोलीबारी हुई थी. पुलिस जांच में पता चला था कि सिवेरेक जिले के एक स्कूल में हुई इस घटना में आरोपी ने गलियारे में घुसकर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी. इस हमले में 16 लोग घायल हो गए थे, जिनमें कई स्कूल के छात्र भी हैं. हमलावर स्कूल का ही पूर्व छात्र था, जिसने बाद में खुद को गोली मार ली थी. 

तुर्किए में सरेआम गोलीबारी की यह इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं. इसी महीने की 7 तारीख को तुर्किए के इंस्तांबुल शहर में इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर तीन हमलावरों ने गोलीबारी की गई थी. मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की जवाबी फायरिंग में एक हमलावर की मौत हो गई थी और दो हमलावर घायल हो गए थे. इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे.

तुर्किए के गृह मंत्री ने इसे आतंकी हमला करार दिया था और बताया था कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है. लोग इज्मित से किराए की गाड़ी में इंस्तांबुल आए थे. तुर्किए के इंटीरियर मिनिस्टर मुस्तफा सिफ्तसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया था कि गोलीबारी की ये घटना इंस्तांबुल के बुयुकडेरे स्ट्रीट पर यापी क्रेडी प्लाजा ब्लॉक के बाहर हुई. 

इससे पहले स्कूल में गोलीबारी की मई 2024 में भी घटना हुई थी. इस्तांबुल के प्राइवेट हाई स्कूल में पूर्व छात्र ने इस घटना को अंजाम दिया था.  उसे स्कूल से निकाल दिया गया था. इसी का बदला लेने के लिए उसने बंदूक खरीदी और स्कूल में घुसकर फायरिंग कर दी थी. इस घटना में स्कूल प्रिंसिपल की मौत हो गई थी.

लेखक के बारे में
img
समरजीत सिंह
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Attack In Turkey School, Many Killed In Turkey School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com