विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2018

दावोस में हिमस्खलन के खतरे बाद कर्फ्यू, लोगों से घर खाली कराया गया

हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए उत्तरी दावोस से करीब 20 लोगों को घर खाली करने को कहा गया है.

दावोस में हिमस्खलन के खतरे बाद कर्फ्यू, लोगों से घर खाली कराया गया
प्रतीकात्मक फोटो
  • डावोस में हिमस्खलन के खतरे बाद कर्फ्यू
  • लोगों से घर खाली कराया गया
  • पिछले 48 घंटे से डावोस में लगातार बर्फ पड़ी रही है
डावोस: हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए उत्तरी दावोस से करीब 20 लोगों को घर खाली करने को कहा गया है. पिछले 48 घंटे से दावोस में लगातार बर्फाबारी हो रही है और यह लगातार बढ़ रही है. इस संबंध में एनडीटीवी ने बीबीसी के एक पत्रकार से बात की. यह पत्रकार उन 20 लोगों में शामिल है, जिनको घर खाली करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि यहां सुरक्षा अधिकारी आए थे और उन लोगों को वहां से जाने कहा था.

यह भी पढ़ें:  श्रीनगर : गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से स्वीडिश स्कीयर की मौत, एक अन्य को बचाया गया

उन्होंने बताया कि उन्हें डावोस में कांग्रेस केंद्र ले जाया गया, जहां बीबीसी का कार्यालय है. जिसके बाद लगभग 3 बजे उन्हें एक होटल में ले जाया गया जो कि आल्प्स के नजदीक नहीं है, जहां से हिमस्खलन का डर अधिक होता है.

VIDEO: कश्‍मीर : गुरेज में बर्फ़ीले तूफ़ान में 14 जवानों की मौत
दावोस में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए कल रात 8 बजे से ही कर्फ्यू लगाया गया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
20 People Evacuated, Avalanche Fear
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com