सुकेश चंद्रशेखर एक ऐसा शख्स जिसका नाम सुनते ही मन में सवाल आता है, कि आखिर कैसे कोई ऐसा कर सकता है. कैसे एक बैंगलोर का एक लड़का जो नेशनल हेडलाइन तक में छा गया. सुकेश चंद्रशेखर की कहानी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है, आखिर एक व्यक्ति ने देश के सबसे प्रभावशाली और जाने-माने लोगों के दायरे में अपनी जगह बना ली? कई बड़े लोगों से पहचान, बड़े-बड़े दावे, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, बॉलीवुड सेलेब्स के साथ रिश्ते और सियासत के गलियारों तक की चर्चाओं से जुड़ी ये कहानी लंबे समय से लोगों के बीच सवाल खड़े कर रही है. हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है आखिर कैसे?
Netflix पर आएगी महाठग सुकेश चंद्रशेखर की कहानी
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर की कहानी जल्द ही नेटफ्लिकस पर आने वाली है. नेटफ्लिक्स ने अपनी नई ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री 'लव स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' की अनाउंसमेंट की है. इंडिया टुडे ओरिजिनल्स द्वारा निर्मित इस डॉक्यूमेंट्री का डायरेक्शन मौमिता सेन और नियांथा शेखर ने किया है, जबकि चांदनी अहलावत दबस इसकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. यह डॉक्यूमेंट्री एक ऐसे शख्स की कहानी को सामने लाती है, जिस पर धोखे और ठगी का नेटवर्क खड़ा करने के आरोप लगे हुए हैं.
प्यार, झूठ और 200 करोड़ रुपये के घोटाले से उठेगा पर्दा
यह डॉक्यूमेंट्री 18 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसे ‘करी एंड सायनाइड: द जॉली जोसेफ केस' और ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' जैसी चर्चित डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली टीम ने तैयार किया है. सिर्फ सुर्खियों तक सीमित न रहकर, यह डॉक्यूमेंट्री दो साल से ज्यादा की गई रिसर्च के बेस पर सुकेश चंद्रशेखर की शुरुआती जिंदगी और उनकी कहानी को खंगालती है. इसमें यह भी दिखाया गया है कि आखिर उन्होंने इतने बड़े लेवल पर अपना नेटवर्क कैसे बनाया, यहां तक कि तिहाड़ जेल के अंदर होने के बाद भी. साथ ही, यह उन संस्थागत खामियों पर भी रोशनी डालती है, जिनकी वजह से वो ऐसा लंबे समय तक कर पाया.
ये भी पढ़ें: Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Trailer: पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज का ट्रेलर रिलीज, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड
'लव स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' सिर्फ यह नहीं बताती कि उन पर क्या आरोप हैं, बल्कि यह भी समझने की कोशिश करती है कि यह कथित ठगी आखिर काम कैसे करती रही और लोग उन पर भरोसा क्यों करते रहे.
क्रेडिट्स
निर्माता: इंडिया टुडे ओरिजिनल्स
एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर: चांदनी अहलावत दबस
निर्देशक: मौमिता सेन और नियांथा शेखर
सह-निर्देशक: करण राणा
क्राइम कंसल्टेंट्स: मुनीष पांडे और शम्स ताहिर खान
'लव स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' 18 दिसंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं