टीवी पर पौराणिक सीरियल देवों के देव महादेव... में महादेव की भूमिका निभाकर फैंस का दिल जीतने वाले एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) इस किरादर से घर घर में जाने जाते है. दर्शक उन्हें कहीं भी मिलते है महादेव कहकर बुलाते है, एक्टर खुद इस उपलब्धि पर हमेशा गर्व करते है, लेकिन खुद को किसी टाइपकास्ट में बांधना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए वह हमेशा खुद के साथ प्रयोग करते रहते है. इसी के चलते वह zee5 पर जल्द आ रही वेबसीरीज रंगबाज के सीजन 4 में दिखेंगे.
इस सीरीज में मोहित एक ऐसे गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं जिसके अंदर किसी के लिए कोई दया भावना नहीं है. इसी को लेकर मेकर्स की तरफ से इसका प्रोमो वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है.
रंगबाज के सीजन 4 में नजर आएंगे मोहित रैना
रंगबाज 4' की कहानी में इस बार अपराध, राजनीति और सत्ता का एक बिल्कुल नया और साहसिक रूप देखने को मिलेगा। जहां पिछले सीजन्स में देश के अंदरूनी इलाकों के आपराधिक तंत्र को गहराई से दिखाया गया था, वहीं इस सीजन में अपराध का दायरा कहीं बड़ा है और खतरे पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हैं.
रोमांच से भरी पड़ी है रंगबाज 4
मोहित ने कहा है- रंगबाज सीरीज ने पिछले कुछ सालों एक मजबूत पकड़ बनाई है. राजनीति, सत्ता और उससे जुड़ी महत्वाकांक्षाओं की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ्रेंचाइज हिस्सा बनकर खुश हूं. इस सीजन की खासियत इसकी कहानी रोमांच से भरी पड़ी है. अपराध पहले से अधिक खतरनाक और दांव पहले से बड़ा ज्यादा बड़े है.
यह भी पढ़ें:
यूट्यूब के किंग मिस्टर बीस्ट ने अपनी लेडी लव थिया से रचाई शादी, देखें ड्रीम वेडिंग के खास मोमेंट
फैन्स को रिटायरमेंट का झांसा देकर वापसी कर चुके हैं ये स्टार, एक ने तो 6 महीने में ही दे डाला गच्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं