ये कहां आ गए हम एक्ट्रेस सानवी तलवार ने अपने टीवी के करियर के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल समय को याद किया. वहीं करण कुंद्रा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को भी याद किया, जिसके कारण वह चर्चा में आ गई हैं. टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने दावा किया कि करण कुंद्रा ने उनमें इंटरेस्ट दिखाया था. वहीं सेट पर हुए एक किस्से को शेयर किया, जिसने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया. सानवी ने यह भी दावा किया कि वह नहीं बल्कि करण कुंद्रा उनमें इंटरेस्टेड थे. और कहा- "उसे मुझमें दिलचस्पी थी, मुझे उसमें नहीं."
सान्वी तलवार ने अनुषा दांडेकर से की बात
सान्वी तलवार ने आगे खुलासा किया कि एक सीन के दौरान वह अनकम्फरटेबल हो गईं. एक्ट्रेस के मुताबिक, एक बाथरूम सीन, जिसमें उन्हें शांत रहने की बजाय मदद मांगनी थी. सान्वी ने कहा, उन्होंने करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर, जो उस समय एक्टर को डेट कर रही थीं उनसे अपनी फिलींग को बयां किया. इसके बाद वह सेट पर आने लगी और चीजों पर खुद नजर रखने लगीं.
ये भी पढ़ें- राज कपूर की आवाज कहलाते थे मुकेश, ये 51 साल पुराना गाना बना आखिरी, एक-एक शब्द बयां करता है कहानी
कथित चांटे का हादसे के बारे में कही ये बात
सान्वी तलवार ने थप्पड़ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और कहा- उनके (करण कुंद्रा) बीच एक किसिंग सीन होना था, जिस पर एक्ट्रेस ने दावा किया कि करण कुंद्रा ने उन्हें डायरेक्टर के शॉट लेने से पहले किस किया. सान्वी ने कहा, "मैं बहुत परेशान थी. फिर एक दिन करण और मेरे बीच एक किसिंग सीन था और करण ने डायरेक्टर के इशारा करने से पहले ही मुझे किस कर लिया. तो, यह गलत हरकत थी, है ना? जब डायरेक्टर ने ऐसा कुछ नहीं कहा था कि 'हमें अभी यह करना है,' तो तुमने ऐसा कैसे किया? इसलिए, मैंने उसे थप्पड़ मार दिया."
करण कुंद्रा ने भी एक्ट्रेस के जड़ा थप्पड़
आगे सान्वी ने कहा, "उसके बाद वह चला गया. फिर 10-15 मिनट बाद वह वापस आया और सबके सामने मुझे जोर से थप्पड़ मार दिया. लड़की का हाथ... लड़के के हाथ लड़की के हाथ से कहीं ज़्यादा भारी होता है. और उसने मुझे इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि मैं जमीन पर गिर गई और वहां एक भी व्यक्ति नहीं था. न क्रू से, न डायरेक्शन टीम से, किसी ने भी मेरी किसी तरह से मदद नहीं की. उस वक्त उसने मुझे और मेरे पेरेंट्स को गालियां दी और उस समय मैंने कार से घर चली गई और सोचा कि अब मैं काम नहीं करना चाहती."
एकता कपूर ने करण कुंद्रा के लिए मांगी माफी
सान्वी तलवार ने दावा किया कि प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बाद में उसे बात की और करण कुंद्रा की तरफ से माफी मांगी. उन्होंने कहा, इसके बाद एकता मैम ने करण की तरफ से माफी मांगी. मुझे उनकी तरफ से मैसेज मिला. उन्होंने पर्सनली मुझे अपने ऑफिस में बुलाया. जहां हमने वन टू वन बात की और मैं एकता मैम की बहुत इज्जत करती हूं. उन्होंने मुझसे कहा, आप जो भी कहेंगी वह होगा और शो चलता रहेगा. डायरेक्टर को उसके बाद रिप्लेस कर दिया गया. हालांकि अभी तक सान्वी के दावों पर करण कुंद्रा ने रिएक्शन नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें- पंचायत को टक्कर देने वाली TVF की वो सीरीज, 29 दिन से प्राइव वीडियो टॉप 10 पर है राज, 5 एपिसोड में दिखा गांव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं