विज्ञापन

सलमान खान की CJP प्रोटेस्ट पर सोशल मीडिया पोस्ट का गदर, X पर 14 मिलियन व्यूज तो इंस्टाग्राम पर 25 लाख लाइक्स

सलमान खान ने बुधवार 22 जुलाई को NEET पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स और सीजेपी प्रोटेस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग की.

सलमान खान की CJP प्रोटेस्ट पर सोशल मीडिया पोस्ट का गदर, X पर 14 मिलियन व्यूज तो इंस्टाग्राम पर 25 लाख लाइक्स
सलमान खान ने किया छात्रों का सपोर्ट तो लोगों के दिलों में छाए भाईजान
NDTV

सलमान खान ने बुधवार 22 जुलाई को NEET पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स और सीजेपी प्रोटेस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग की. भाईजान ने लंबा पोस्ट शेयर कर प्रोटेस्ट के शांतिपूर्ण तरीके से करने की तारीफ की, लेकिन हिंसा पर उन्होंने संवेदना व्यक्त की. अब सलमान खान का यह पोस्ट ना केवल वायरल हो रहा है, बल्कि इसने इतिहास रच डाला है.एक्स पर उनके पोस्ट को 14 मिलियन व्यूज मिला हैं. 

ये भी पढ़ें: धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में, घसीटकर वैन में ले गई पुलिस

जमकर वायरल हुआ भाईजान का पोस्ट

इतना ही नहीं सीजेपी के सपोर्ट में इंस्टाग्राम पर लिखा सलमान खान की पोस्ट को 2.5 मिलियन लाइक्स और 70 हजार कमेंट मिले हैं. एक्स पर भाईजान का नाम ट्रेंड कर रहा है. जिस पर 10 हजार कमेंट हुए हैं. आपको बता दें कि सलमान खान ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में पोस्ट लिखा, 'यह आंदोलन बहुत शांतिपूर्ण था. बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिजन घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया है.'

सलमान खान का पोस्ट

सलमान ने लिखा, 'मैं उनके इस कदम की सच में तारीफ करता हूं. उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई है. यह आंदोलन या विरोध ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. वे बहुत साहसी और बहादुर हैं. शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी.'

शिक्षा प्रणाली में सुधार

सलमान खान ने लिखा, 'यह मामला छात्रों और शिक्षा प्रणाली के बीच का है, इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. इसका श्रेय हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए और मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाएगी. यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है. एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है. जो लोग शिक्षा पाना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे.'

आखिरी में पोस्ट में लिखा, 'शिक्षा अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और हर साल यह और ज्यादा ट्रेंडी और फैशनेबल बनती जानी चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशनल हब बन जाए.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP, CJP Protest, Salman Khan, Neet Paper Leak Controversy, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com