Big Boss 20 contestants Update: कलर्से के मेकर्स ने बिग बॉस सीजन 20 के टीजर रीलीज की घोषणा करने के साथ ही फैंस की धड़कने बढ़ती जा रही है. सलमान खान की मेजबानी में अगला सीजन बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. इसी के साथ दर्शक यह जानना चाहते है कि इस बार के सीजन में बिग बॉस हाउस में बवाल काटने के लिए कौन से कौन से स्टार अपनी किस्मत का सिक्का आजमाने आ रहे है. अभी इन नामो से मेकर्स का पर्दा उठाना बाकी है, लेकिन दर्शक के मन में जिन स्टार की चाहत वह इसके लिए लगातार मेकर्स को हिंट दे रहे है.
टीजर लॉन्च के बाद से घर के सदस्यों के नाम जानने को है फैंस बेताब
कलर्स के अधिकारिक सोशल मीडिया प्लैफार्म पर के मुताबिक फैंस टीजर प्रोमो के लॉच होने के बाद से कमेंट में लगातार स्टार के नाम को कमेंट बॉक्स में लिख रहे है, जिन्हें वह इस बार बिग बॉस सीजन में एक दूसरे की टॉग खींचते हुए देखना चाहते है.
इन 12 स्टार्स को घर के अंदर देखना चाहते है फैंस
इंस्टाग्राम के अनुसार नए सीजन के लिए फैंस जिन सितारों को देखना चाहते है, उसमें रुरु ठाकुर, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, भागीरथ भट्ट, निया शर्मा, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, सेंटी शर्मा और अरबाज पटेल के नाम शामिल है.
इन तीन नाम है ज्यादा दिलचस्पी
12 नाम की लिस्ट बेहद दिलचस्प है लेकिन उसमें एक नाम ऐसा है तो सबसे शॉक्ड है और वह स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट रुरु ठाकुर जिसे कई सारे बिग फैंस ने मेकर्स से घर में लाने की गुजारिश की है. वह इस सीरियल में योगेश रावत की एक्स गर्लफ्रेंड थी. इसके अलावा आकांक्षा चौधरी को भी शो में लाने की डिमांड की, जिससे उन्हें और ड्रामा देखने को मिले.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का नया आई लोगो आउट, जल्द लौटेगा सलमान खान का शो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं