थलापति विजय की फिल्म जन नेता फाइनली थियेरटर्स में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है क्योंकि ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है. विजय ने राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत के वक्त ऐलान कर दिया था कि वे अब अपनी नई शुरुआत के लिए फिल्मी पारी पर ब्रेक लगाने का फैसला ले रहे हैं. जन नेता को लेकर फैन्स की बंपर एक्साइटमेंट के पीछे ये एक बड़ी वजह है. हर किसी की यही कोशिश है कि विजय की इस फिल्म को सुपर-डुपर हिट कर यादगार बनाया जाए. एक तरफ साउथ में किसी स्टार के रिटायरमेंट पर इतना जोर है वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में कोई रिटायरमेंट को सीरियसली लेता ही नहीं है.
सेलेब्रिटी अनाउंस करता है कि अब रिटायरमेंट ले रहा है. सोशल मीडिया पर एक माहौल बनता है. लोग 'मिस यू' कहना शुरू करते हैं फिर कुछ दिन बाद पता चलता है कि वापसी हो गई. इस तरह के एक या दो नहीं बल्कि तीन एग्जाम्पल हैं जो कि रिटायरमेंट अनाउंस करने के बाद वापसी कर चुके हैं. केवल एक एक्ट्रेस रही जिसने एक बार जो कमिटमेंट की तो फिर दोबारा वापसी नहीं की. ये एक्ट्रेस थी जायरा वसीम. जायरा ने धर्म की राह पर चलने के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री से किनारा किया था. अब बात करते हैं उन सितारों की जो जा जाकर लौट आए.
यह भी पढ़ें: 400 करोड़ की जन नेता से विजय बने सबसे महंगे एक्टर, थलापति की आखिरी फिल्म में बॉबी देओल को मिली कितनी फीस
इमरान खान: बॉक्स-ऑफिस पर लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद इमरान खान ने 2015 में एक्टिंग से दूरी बनाई. उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने की ऑफीशियल अनाउंसमेंट भी की.हालांकि बाद में उन्होंने एक नई फिल्म के लिए एक्टिंग में वापसी की खबर को कनफर्म किया.

social media
विक्रांत मैसी: 2024 के आखिर में एक्टर ने अचानक फिल्मों से रिटायरमेंट का ऐलान किया ताकि वे अपने परिवार पर ध्यान दे सकें. उन्होंने बताया कि उनके आखिरी प्रोजेक्ट्स 2025 में रिलीज होंगे. लोगों के बीच काफी अटकलें लगने के बाद, उन्होंने बाद में साफ किया कि वे हमेशा के लिए रिटायर नहीं हो रहे थे, बल्कि बर्नआउट (बहुत ज्यादा काम के तनाव) से उबरने के लिए बस कुछ समय का ब्रेक ले रहे थे.

social media
अरिजीत सिंह: मशहूर प्लेबैक सिंगर ने जनवरी 2026 में नई बॉलीवुड फिल्मों के लिए रिकॉर्डिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. हालांकि कुछ ही महीनों बाद जुलाई 2026 में वे रिटायरमेंट से बाहर आए और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के लिए टाइटल ट्रैक "ये आवारापन" रिकॉर्ड किया.

social media
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं