‘पॉलिटिकल बाबा’ में आपका स्वागत है. आज बात करेंगे बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी में जो कुछ चल रहा है उसके पीछे. लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना रामविलास पासवान ने की थी. उनके मौजूदा लोकसभा में छह सांसद हैं. लेकिन अब छह सांसद में से पांच सांसदों ने चिराग पासवान के खिलाफ बगावत कर दी है, और एक अलग गुट के रूप में उनको मान्यता दे दी गई है. यानी आप कह सकते हैं कि चिराग पासवान अपने ही पिता के पार्टी में अकेले हो गए हैं. इसकी वजह क्या है? दरअसल, इसकी वजह के पीछे कई बिंदु हैं.