क्या NDA से अलग होकर लड़ेंगे यूपी चुनाव? चिराग पासवान ने बताया पूरा प्लान?- Exclusive

  • 6:21
  • प्रकाशित: जुलाई 06, 2026

यूपी की राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज लखनऊ पहुंचे. रामविलास पासवान जी की जयंती पर आयोजित 'नव संकल्प सभा' कार्यक्रम में शामिल होने आए चिराग ने एनडीटीवी से खास बातचीत में यूपी को लेकर अपनी रणनीति साझा की. चिराग पासवान ने इशारों-इशारों में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर एक बड़ा संकेत दे दिया है. उन्होंने साफ कहा कि यूपी उनके दिल के बेहद करीब है और वे फिलहाल बिना किसी बाहरी चर्चा के जमीन पर अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. अगर चुनाव में उन्हें सम्मानजनक सीटें मिलती हैं तो वे गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे, नहीं तो पार्टी अकेले भी चुनावी मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेगी.

संबंधित वीडियो