'हमें अब तुरंत ...' भारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, कह दी ये बड़ी बात

  • 4:51
  • प्रकाशित: अगस्त 18, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत की चुनाव व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए अमेरिकी चुनाव प्रणाली में सुधार की जरूरत पर जोर दिया है. ट्रंप ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है, जबकि अमेरिका में ऐसी व्यवस्था नहीं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किए गए अपने पोस्ट में ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उन्होंने अमेरिकी प्रशासन से पूछा था कि बिना वैध फोटो आईडी के अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जाते हैं. ट्रंप ने इसे अमेरिकी चुनाव सुधारों के पक्ष में एक मजबूत उदाहरण बताया. 

संबंधित वीडियो