देश में कोरोना महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान को लेकर तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गरम है. ऐसी भी अफवाहें फैली हैं कि वैक्सीन इंसान के शरीर का डीएनए बदल देती है. यह भी अफवाह है कि वैक्सीन लगने के बाद कोरोना हो जाता है. इन अफवाहों मे कितनी सच्चाई है, आइये जानते हैं दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनूप कुमार से...