US Iran War: फिर पलटे ट्रंप! अमेरिकी सेना हमले को थी तैयार, तभी बीच में आ गए सऊदी अरब और कतर?

US Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की नजरें अमेरिका और ईरान पर टिकी हुई हैं. अब अमेरिका ने दावा किया है कि वह मंगलवार को ईरान पर बड़ा सैन्य हमले की तैयारी में था, लेकिन आखिरी समय पर यह हमला रोक दिया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दावा किया कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के बड़े नेताओं ने उनसे हमला टालने की अपील की थी. ट्रंप ने कहा कि अब गंभीर बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि ऐसा समझौता होगा जिससे ईरान परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा. हालांकि अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बड़ा हमला कभी भी शुरू किया जा सकता है.

संबंधित वीडियो