उमेश कुमार चौहान (35) करीब 18 सालों से मुंबई में रह रहे हैं और अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर-घर जाकर डिटर्जेंट बेचते हैं. पिछले डेढ़ साल से उमेश एक सपना भी पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, वे बॉलीवुड हस्तियों, उनके घरों और उनके घरों के बाहर इकट्ठा होने वाले प्रशंसकों की वीडियो बनाते थे, जिससे सोशल मीडिया पर एक ऑडियंस बना सकें.