Chhath Puja 2026: छठ के गीतों से गूंजे घाट, आस्था में डूबा देश

  • 7:12
  • प्रकाशित: नवम्बर 15, 2026

नहाय-खाय और खरना के बाद आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है. आज व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और छठी मैया से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे. 36 घंटे के निर्जला व्रत के साथ श्रद्धालु सूर्यदेव की उपासना कर रहे हैं. कल उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा. यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में छठ की रौनक देखने को मिल रही है. नदियों के घाट सजाए गए हैं, तालाबों और जलाशयों के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है. छठ के पारंपरिक गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है. मालिनी अवस्थी ने अपने साथियों के साथ पूजा-पाठ की और छठ के पवित्र गीत गाए. लालू प्रसाद यादव ने परिवार के साथ छठ मनाया. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के घर पर भी धूमधाम से छठ मनाया जा रहा है. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी हर साल की तरह इस बार भी छठ मना रही हैं. मुंबई के जुहू बीच पर BMC और मुंबई पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं. लाइफगार्ड तैनात हैं, चेंजिंग रूम की व्यवस्था है. यहां उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ तमन्ना भाटिया और सोनू सूद भी मौजूद रहेंगे.

संबंधित वीडियो