कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एअर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हड़कंप

  • 2:16
  • प्रकाशित: नवम्बर 11, 2026

कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट के हाईजैक को लेकर अलर्ट है. मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सुबह हाईजैक का अलर्ट जारी हुआ था. टेक ऑफ से पहले पायलट ने ATC को सूचना दी थी. इसके बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में पहुंचाया गया. सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. विमान को धमकी मिलने की सूत्रों से जानकारी मिली. इसके बाद नियमों के मुताबिक, विमान की बारीकी से जांच की गई.