केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत शनिवार को बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने जवानों के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले जवानों में 20 महिला और 10 पुरुष माओवादी शामिल हैं। माओवादी विचारधारा से परेशान और सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी का फैसला किया है।