महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत का दावा कर रही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं NDTV से बातचीत में शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने इसे बड़ी जीत बताया है. दूसरी ओर शिवसेना के ही वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि विधानसभा में 'महाबहुमत' सिद्ध करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि 'अजित दादा' हमारे साथ हैं.