IAS Tukaram Mundhe Action: सोचिए, अगर कोई एक ऐसा अधिकारी मैदान में उतर आए जो न नेताओं की सुने, न किसी बड़े ब्रांड के दबाव में आए और जो सिर्फ 3 महीने के अंदर 3,000 से ज्यादा ठिकानों पर ताबड़तोड़ा छापेमारी कर दे? महाराष्ट्र में इस वक्त एक ही नाम की गूंज है... असली 'सिंघम' और रियल लाइफ हीरो IAS तुकाराम मुंढे! एक ऐसा निडर ऑफिसर जिसने बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों, ई-कॉमर्स दिग्गजों और सरकारी कैंटीनों तक की नींद उड़ा दी है। आखिर कौन हैं तुकाराम मुंढे और कैसे उन्होंने पूरे देश के फूड सिस्टम को हिलाकर रख दिया है? आइए जानते हैं इस पूरी रिपोर्ट में...