Maharashtra Rainfall News: महाराष्ट्र के नासिक (Nashik, Maharashtra) में मॉनसून की भारी बारिश अब महा-आफत बन चुकी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नासिक और त्र्यंबकेश्वर (Trimbakeshwar) को जोड़ने वाला मुख्य हाईवे बीच सड़क से पूरी तरह धंसकर गायब हो गया है, जिससे दोनों प्रमुख इलाकों के बीच का संपर्क (Connectivity Lost) पूरी तरह टूट चुका है। पूरे जिले में क्लाउड बर्स्ट यानी बादल फटने (Cloudburst Danger) का खतरा मंडरा रहा है और हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने नासिक और त्र्यंबकेश्वर के कई इलाकों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है।