महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वे या तो मराठी भाषा सीखें या फिर महाराष्ट्र छोड़कर अपने गृह राज्य वापस लौट जाएं. मनसे ने धमकी दी है कि यदि भाषा न सीखने के कारण हड़ताल या विरोध हुआ, तो वे शांत नहीं बैठेंगे और अपने हिंसक अंदाज (एमएनएस स्टाइल) में निपटेंगे. इस पूरे विवाद पर राजनीति गरमाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मोर्चा संभाला. उन्होंने ऑटो चालकों को आश्वस्त किया कि किसी भी गरीब की रोजी-रोटी पर आंच नहीं आएगी और न ही किसी का लाइसेंस रद्द होगा.