महाराष्ट्र की सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेताओं के बीच शह और मात का जो खेल चल रहा था, वह अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में हुए ऐतिहासिक विलय की तर्ज पर ही अब शिवसेना (UBT) के लोकसभा सांसदों का धड़ा भी पूरी तरह टूटकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली असली शिवसेना में विलीन होने के लिए तैयार है। संसदीय सचिवालय इस कानूनी प्रक्रिया को आधिकारिक रूप देने में जुट गया है।