क्या खान सर ने कराई रौशन सर के भाई प्रिंस की हत्या? दोस्तों ने पलट दी पूरी कहानी

खान सर और रौशन सर कोचिंग विवाद के बीच एक बेहद सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है. रौशन सर के 24 वर्षीय भाई प्रिंस की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले में प्रिंस को भी आरोपी बनाया गया था, जिसके बाद से वह अपने दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहा था. लेकिन अचानक हुई इस मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रिंस की आंख पर चोट के निशान पाए गए हैं और उन्हें जहर दिए जाने की भी आशंका जताई जा रही है. नेपाल पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है.


दोस्तों और चश्मदीदों का दावा
वीडियो में सुनिए उस चश्मदीद दोस्त का बयान जो उस वक्त प्रिंस के साथ था. दोस्तों का कहना है कि प्रिंस की हत्या नहीं हुई है. उसे मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी थी और वह पिछले 5-7 दिनों से ठीक से सो नहीं पा रहा था. कमरे से मिर्गी की दवाइयां भी बरामद हुई हैं. दोस्तों के मुताबिक, दवा लेने के बाद प्रिंस गहरी नींद में था. अचानक वह लंबी-लंबी सांसें लेने लगा और न्यूरो अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.