हनीमून मर्डर केस: सोनम पर बरसे राजा के भाई विपिन, कहा-वह झूठी, परिवार कर रहा मदद | Read

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई शिलांग कोर्ट में चल रही है. राजा की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक सोनम रघुवंशी जमानत पर चल रही है. सोनम को जमानत मिलने के बाद से राजा का परिवार नाखुश है. इस बीच राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने एक नया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सोनम के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि सोनम झूठी है, उसके माता-पिता और भाई सोनम का पूरा साथ दे रहे हैं. 

विपिन रघुवंशी ने कहा- 'जमानत मिलने के बाद सोनम के नेपाल भागने की बात मैंने कही थी, क्योंकि वह कहीं नहीं दिख रही थी.  वह कोर्ट में पेशी के लिए भी नहीं आ रही थी. जबकि कोर्ट ने उसे जमानत देते हुए कहा था कि तारीख पर कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. जब मैंने यह आरोप लगाए तब अगर सोनम शिलांग में थी तो उसे उसी समय इस बारे में मीडिया को बताना था. लेकिन, उसने ऐसा कुछ नहीं किया. इसके चार दिन बाद वह एक मीडिया संस्थान के जरिए बात कर कहती है कि वह शिलांग में ही है. सोनम झूठी है, वह लगातार झूठ बोल रही है'. 

विपिन रघुवंशी ने कहा- 'सोनम कहती है कि मेरे पीछे कोई नहीं खड़ा है. लेकिन, यह गलत है. सोनम को उसके माता-पिता का पूरा साथ मिला है. उसका भाई सोनम की पूरी मदद कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजा की हत्या के बाद भी   सोनम लगातार अपने परिवार और रिश्तेदारों के संपर्क में बनी हुई थी'. 

संबंधित वीडियो