दिल्ली के जैतपुर और कालिंदी कुंज से सटे यमुना फ्लडप्लेन (खादर क्षेत्र) में बड़े पैमाने पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर अब प्रशासन का हथौड़ा चलने जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और एमसीडी (MCD) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और दिल्ली हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद जैतपुर एक्सटेंशन, खड्डा कॉलोनी और आस-पास के नदी तटीय क्षेत्रों में बने सैकड़ों अवैध मकानों, दुकानों और पक्के निर्माणों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी कर दिया है।